• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कुशियारा फॉल पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस सख्त, गैपुरा चौकी की कार्रवाई में 14 वाहनों का चालान, 5 सीज

कुशियारा फॉल पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस सख्त, गैपुरा चौकी की कार्रवाई में 14 वाहनों का चालान, 5 सीज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के कुशियारा फॉल पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी पुलिस ने विजयपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज कर दिया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीज किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए कई परिजन और अभिभावक गैपुरा चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि कुशियारा फॉल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .