• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस लाइन चुर्क में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प

पुलिस लाइन चुर्क में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

थीम पर सोनभद्र पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का दिया गया संदेश

 

“स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।”

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रूणवाल*, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार*, क्षेत्राधिकारी *श्री रणधीर मिश्रा*, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .