• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा गोवध निवारण अधिनिय के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, स्कार्पियों गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद

थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा गोवध निवारण अधिनिय के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, स्कार्पियों गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांक 21.06.2026 को थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-229/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित साक्ष्य संकलन व विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण 1. अजय बाबा उर्फ अजय कुमार चौबे पुत्र लल्लन चौबे निवासी तिवारी डेहरिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर, बिहार व 2. राजेश कुमार चौधरी पुत्र नरेन्द्र पासी निवासी रामपुर थाना रोहनिया जनपद कैमूर बिहार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार के दौरान मौके से 01 अदद स्कार्पियों वाहन संख्या UP 35 AQ 8228 व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .