• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जारी अभियान के तहत अब तक 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शक्तिनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी दीपक कुमार भारती की 23 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपी डिबुलगंज, अनपरा का निवासी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि संबंधित आवासीय संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदी गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 68एफ के तहत संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और इससे जुड़े अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों पर प्रहार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस का उद्देश्य न केवल मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाना है, बल्कि इस कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को भी कानून के दायरे में लाना है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अब तक छह मामलों में कुल 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त या फ्रीज की जा चुकी हैं। इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .