• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे महलपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरज यादव पुत्र विद्यामनी यादव, निवासी ग्राम चकाड़ी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोप है कि 22 अक्टूबर को बालिका घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में 23 अक्टूबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जुगैल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत जुगैल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .