
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के सिरसाई गांव में गुरुवल मार्ग पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हादसे में बालक के सिर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, कोरट गांव निवासी जागेश्वर का आठ वर्षीय पुत्र बाबूचंद रविवार दोपहर गुरुवल मार्ग पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। बालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।