
मिर्ज़ापुर के विंध्याचल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि वशिष्ठ नारायण पांडे और उनके पुत्र धर्म पांडे ने विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय परिसर के कुएं पर भी कब्जा कर लिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। कुएं से कोई भी पानी नहीं पी सकता।
सबसे बड़ी बात, परिसर में स्थित भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर में ताला बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जानबूझकर ताला लगाया गया है ताकि कोई भी दर्शन-पूजन न कर सके।
वहीं सबसे शर्मनाक आरोप यह है कि जिस शौचालय में छोटे-छोटे बच्चे बाथरूम करने जाते हैं, उसके ठीक ऊपर कैमरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है। इससे बच्चों की सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। अभिभावकों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय की जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए, मंदिर का ताला खोला जाए और शौचालय के ऊपर लगा कैमरा हटाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।