News

सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन घायल, बाइक की टक्कर से मची अफरा-तफरी; युवक जिला अस्पताल रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि तीन लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पहली घटना मंगलवार शाम म्योरपुर के पतेरीटोला में हुई। जानकारी के अनुसार, बबनडीहा निवासी रामाशंकर (25) पुत्र रामखेलावन बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ने सड़क पर पैदल जा रही दो बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामाशंकर के साथ राजासरई गांव निवासी कलावती (45) और उनकी छोटी बहन संगीता (30), निवासी कुंडाडीह, घायल हो गईं।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :