
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी केशव बिंद के 11वर्षीय पुत्र प्रिंस बिंद को सोमवार शाम चार बजे
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
महाशक्ति इंटर कॉलेज के बगल में मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित केशव बिंद के चाय की दुकान से बाइक सिखाने का बहाना बनाकर कथित रूप से अगवा किए जाने के बाद बुधवार की भोर में गैपुरा लालगंज मार्ग के बगल लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल में शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने इसी थाना क्षेत्र के कामापुर कला निवासी पिंटू हरिजन पर बालक के अपहरण का आरोप लगाया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सेमरी गाँव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर सुबह से ही चक्का जाम लगा दिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपित युवक पिछले पांच दिनों से चाय की दुकान पर नियमित रूप से चाय पीने आता था। इस दौरान उसने परिवार के लोगों से जान-पहचान बढ़ाकर विश्वास हासिल कर लिया। आरोप है कि युवक बालक के पिता के सामने ही उसे बाइक चलाना सिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद बालक वापस नहीं लौटा। आज सुबह कुशियरा जंगल में बालक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के आने तक चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पुलिस जाम स्थल पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इस मामले में भटेवरा गाँव निवासी एक युवक व महिला को पुलिस ने उठाया है।