• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल: अटल चौक पर बेतरतीब ठेलों से हाईवे पर जाम, सड़क पर पसरे छिलकों से हादसों का खतरा

विंध्याचल: अटल चौक पर बेतरतीब ठेलों से हाईवे पर जाम, सड़क पर पसरे छिलकों से हादसों का खतरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर, विंध्याचल: अटल चौक पर हाईवे और एटीएम बूथ के ठीक सामने अवैध रूप से लग रहे केला ठेलों के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद ठेला संचालक मुख्य मार्ग से हटने को तैयार नहीं होते, जिससे वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ठेलों के आसपास ही ग्राहकों द्वारा केले के छिलके फेंके जाने से पूरे चौक पर गंदगी और फिसलन फैल गई है। सड़क पर पसरे इन छिलकों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

*हैरानी की बात यह है कि चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सब कुछ देखकर भी मूकदर्शक बने रहते हैं।* पुलिस और संबंधित विभाग की इस घोर लापरवाही के चलते समस्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से हाईवे को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .