• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पड़री थाने में समाधान दिवस आयोजित, चार में दो मामलों का मौके पर निस्तारण

पड़री थाने में समाधान दिवस आयोजित, चार में दो मामलों का मौके पर निस्तारण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

पड़री। थाना पड़री परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। समाधान दिवस में कुल चार मामले सामने आए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष दो मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर जटाशंकर मिश्रा एवं नायब तहसीलदार अरविंद पाण्डेय ने की। इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों के समाधान के निर्देश दिए।

सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर मामलों की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगी, ताकि प्रत्येक फरियादी को न्याय मिल सके और शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई दे।

नायब तहसीलदार अरविंद पाण्डेय ने बताया कि विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व से जुड़े विवादों में दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध अभिलेखों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और लंबित मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .