• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः12.09.2026 को उप-निरीक्षक अजय मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्राइवेट जौनपुर बस स्टैंड के पास से एक अभियुक्त अफजल अली पुत्र स्वर्गीय गुड्ड अली निवासी ग्राम

बरतर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व में 1.मु0अ0सं0 226/2025 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस व 2.मु0अ0सं0 206/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/117(2) बीएनएस व 3(1)(द),(ध), 3(2)(5ए)एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .