• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0शहर पुलिस द्वारा 17 पाउच ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को0शहर पुलिस द्वारा 17 पाउच ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः11.09.2026 को उप-निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी फतहां मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत सिचाई विभाग सिविल लाइन के पास से अभियुक्त नन्हकू माझी पुत्र जगनारायण माझी निवासी घुरहूपट्टी सिविल लाइन थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को झोले में रखे 17 पाउच ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-147/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .