• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत, शादी को अभी एक साल ही हुआ था

बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत, शादी को अभी एक साल ही हुआ था


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पिड़रिया गांव निवासी 24 वर्षीय आशीष पटेल पुत्र सुरेश पटेल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात घोरावल ब्लॉक से घर लौटते समय तिलौली खुर्द परही गांव के समीप हुआ, जहां उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात आशीष पटेल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि आशीष अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटना के संबंध में घोरावल कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतक के पिता सुरेश सिंह की तहरीर पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .