News

मिर्जापुर : छानबे / विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मिर्जापुर।* विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी अष्टभुजा के बबुरा गांव में सोमवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबुरा निवासी चन्द्रेश यादव उर्फ रितेश यादव पुत्र बलिराम यादव अपने खेत के लिए खाद लेने जा रहा था। आरोप है कि गांव में ही घर के पास प्रांशू उर्फ भद्दी, परदुम दुबे और मंगला दुबे ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया।
मारपीट में चन्द्रेश यादव के बाएं हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 5000 रुपये नकद और मोबाइल (नं0 9555188865) भी छीन लिया।
घटना के बाद घायल युवक ने थाना विंध्याचल पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :