
मीसो ऐप से आनलाइन शापिंग के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि ₹ 11,680/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़िता के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदिका आंचल यादव पुत्री अजय कुमार यादव थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 02.04.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102260026990 प्राप्त हुआ था तथा आवेदिका द्वारा बताया गया कि मीसो ऐप से आनलाइन शापिंग के माध्यम से साइबर ठगी की गयी जिसमें अकाउण्ट से 23,360.00/-रुपये की ठगी की गयी । जिसके बाद मेरे द्वारा तुरन्त साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 26.08.2026 को जांच के दौरान आवेदिका द्वारा ट्रान्सफर किये गये कुल धनराशि 23360.00/-रुपया में से 11680.00/-रुपया को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया । आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदिका द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदिका को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
*साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर*
1. उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर।
2. म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।