• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बकाया पैसे मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने नौ लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

बकाया पैसे मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने नौ लोगों पर दर्ज किया मुकदमा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में बकाया पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में चोपन पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारकुंडी बाजार निवासी आकाश कुमार गुप्ता ने चोपन थाने में तहरीर देकर घटना की शिकायत की है। तहरीर के मुताबिक, 16 सितंबर को उनका भाई गोपाल गुप्ता सामान लेने गुरमा मोड़ गया था। आरोप है कि वहां प्रदीप यादव और संदीप यादव ने दुकान के बकाया पैसे मांगने को लेकर गोपाल के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

आकाश कुमार गुप्ता के अनुसार, इसी घटना के संबंध में वह उसी दिन शाम करीब आठ बजे संदीप यादव के घर पहुंचे और अपने भाई के साथ मारपीट किए जाने का कारण पूछने लगे। आरोप है कि इसी दौरान संदीप यादव, सचिन यादव, शीतल यादव, शिवकुमार यादव, प्रभाकर समेत अन्य लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .