News

मिर्जापुर: झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 2 हजार से अधिक पर कार्रवाई की तैयारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. केके मिश्र ने दो टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू करा दी है। टीम सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से झोलाछापों की सूची जुटाएगी। इसके बाद चिन्हित लोगों के यहां औचक छापेमारी की जाएगी।
सीएमओ ने चेतावनी दी है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार गलत इलाज से दो लोगों की मौत और एक युवती के मानसिक रूप से बीमार होने का मामला सामने आया है। हलिया, ड्रमंडगंज, मड़िहान, राजगढ़, भावां, पड़री, अहरौरा, चुनार, जमालपुर, अदलहाट, कछवां और चील्ह समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :