• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, शास्त्री ब्रिज पर दो युवक गंभीर घायल 

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, शास्त्री ब्रिज पर दो युवक गंभीर घायल 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

रविवार शाम हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर हुआ हंगामा

मिर्जापुर में कार-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर रविवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार रतनगंज निवासी 40 वर्षीय रवि प्रजापति अपने 38 वर्षीय साथी मधुप कुमार मौर्य के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही दोनों मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे, उसी दौरान औराई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रवि यादव मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए टोटो की व्यवस्था कर दोनों घायलों को चील्ह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद फोन के माध्यम से डॉक्टर को बुलाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .