• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’: 12 घंटे में 28 आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

मिर्जापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’: 12 घंटे में 28 आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

6 वारंटी, 10 वांछित समेत 12 अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चला सघन अभियान

मिर्जापुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मिर्जापुर पुलिस ने रविवार को व्यापक स्तर पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 28 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

यह विशेष अभियान एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लंबे समय से फरार एवं वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में विशेष कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 28 आरोपियों में 6 वारंटी, 10 वांछित आरोपी तथा 12 अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान अहरौरा पुलिस ने सबसे अधिक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कोतवाली शहर पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थाना क्षेत्रवार गिरफ्तारी का विवरण

कोतवाली कटरा: 2 वारंटी एवं 2 वांछित आरोपी

विंध्याचल: 2 अन्य आरोपी

पड़री: 2 अन्य आरोपी

लालगंज: 3 वारंटी

जिगना: 1 वारंटी

संतनगर: 1 अन्य आरोपी

जमालपुर: 1 वांछित एवं 2 अन्य आरोपी

चुनार: 3 वांछित आरोपी

अदलहाट: 1 वांछित आरोपी

मड़िहान: 1 वांछित आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरार, वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा अपराधियों में कानून का भय कायम रखना है।

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं कानून से बचकर फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .