• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जन-जन के विश्वास बनी जागृति सरकारी सेवाओं के प्रति बढ़ाया विश्वास

जन-जन के विश्वास बनी जागृति सरकारी सेवाओं के प्रति बढ़ाया विश्वास


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सरकारी अस्पताल पर भरोसे की मिसाल बनीं IAS जागृति अवस्थी, MCH विंग में दिया बेटे को जन्म

UPSC में देश की दूसरी टॉपर ने निजी अस्पतालों के बजाय चुनी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था, सोनभद्र में गूंजी किलकारी।

सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताकर एक सकारात्मक मिसाल पेश की है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल करने वालीं जागृति अवस्थी ने जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (MCH विंग) में बेटे को जन्म दिया।

उनके पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में सतना में ASP के पद पर तैनात हैं। इस खुशी के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS अधिकारी आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

जागृति अवस्थी अपनी जमीनी कार्यशैली के लिए भी जानी जाती हैं। कभी विकास योजनाओं की हकीकत जानने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर दुर्गम गांवों तक पहुंचीं, तो कभी ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझीं।

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी, पहले प्रयास की असफलता और दूसरे प्रयास में देश में दूसरा स्थान हासिल करने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

यह सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी के घर खुशियां आने की खबर नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसे की एक खूबसूरत तस्वीर भी है।

नन्हे मेहमान के आगमन पर IAS जागृति अवस्थी और IPS गौरव पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर नवजात शिशु को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .