• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राबर्ट्सगंज में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जूते-चप्पल की दुकान का सामान जलकर राख 

राबर्ट्सगंज में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जूते-चप्पल की दुकान का सामान जलकर राख 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, दुकानदार ने जताया 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में महिला थाने के सामने शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दो मंजिला मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान में संचालित दीपक शू स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे जूते-चप्पल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में दुकानदार ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास रहने वाले मनोज जायसवाल महिला थाने के सामने अवधेश चौबे के दो मंजिला मकान में किराये पर जूते-चप्पल की दुकान संचालित करते हैं। दुकान के पीछे बने एक कमरे को एक अन्य दुकानदार ने किराये पर लेकर गोदाम बना रखा था। गोदाम में पीवीसी प्लास्टिक से संबंधित सामान रखा हुआ था। शुक्रवार शाम अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .