• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों का जन्म, परिवार में गूंजीं एक साथ तीन किलकारियां

सोनभद्र में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों का जन्म, परिवार में गूंजीं एक साथ तीन किलकारियां


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पांचवें माह में ही हो गया था गर्भ में तीन बच्चों के पलने का खुलासा, मां और तीनों नवजात स्वस्थ

सोनभद्र। खुशियां जब दस्तक देती हैं तो कई बार उम्मीदों से भी बढ़कर सौगात दे जाती हैं। ऐसा ही एक सुखद और अनोखा मामला सोनभद्र जनपद में सामने आया है, जहां एक परिवार में एक साथ तीन नन्हे मेहमानों के आगमन से खुशियों की लहर दौड़ गई। खास बात यह रही कि तीनों बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव के जरिए हुआ। मां और तीनों नवजातों के स्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घोरावल थाना क्षेत्र के शिवद्वार गांव निवासी 26 वर्षीय नीलू पत्नी राजेश को प्रसव पीड़ा होने पर छपका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख और निगरानी में प्रसव की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान नीलू ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। परिवार के लिए यह पल बेहद खास और यादगार बन गया। घर में एक साथ तीन नन्हे मेहमानों के आने से परिजनों और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अनमोल खुशी को ईश्वर का विशेष आशीर्वाद मान रहा है।

पांचवें माह में ही चल गया था तीन बच्चों के गर्भ में होने का पता

प्रसूता नीलू के जेठ अशोक कुमार ने परिवार की खुशी साझा करते हुए बताया कि पांचवें महीने में ही परिवार को जानकारी हो गई थी कि बहू के गर्भ में एक नहीं, बल्कि तीन बच्चे पल रहे हैं। तभी से परिवार में बच्चों के आगमन को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना परिवार के लिए किसी बड़े सौभाग्य से कम नहीं है। यह खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है। सबसे बड़ी राहत और प्रसन्नता इस बात की है कि बहू और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि घर में उत्सव जैसा माहौल है और सभी लोग नन्हे मेहमानों को देखने के लिए उत्साहित हैं।

चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न हुआ प्रसव

अस्पताल के डायरेक्टर पवित मौर्य ने बताया कि प्रसव की पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न कराई गई। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य (एमबीबीएस, डीजीओ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का यह दूसरा मामला है। सामान्य तौर पर दो बच्चों के जन्म के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन एक ही प्रसव में तीन बच्चों का सामान्य तरीके से जन्म होना विशेष घटना है।

एक ही अस्पताल में दूसरी बार गूंजीं तीन बच्चों की किलकारियां

अस्पताल की डायरेक्टर एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य ने बताया कि उनके अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी यहां एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, हालांकि उस समय सिजेरियन प्रसव कराया गया था। इस बार 26 वर्षीय नीलू ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय टीम की सतर्कता और निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मां और तीनों नवजातों के स्वस्थ होने से अस्पताल की टीम भी प्रसन्न है।

तीन किलकारियों की खबर सुन अस्पताल पहुंचे लोग

एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची, अस्पताल में नवजातों और उनकी मां का हाल जानने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई इस अनोखे प्रसव को लेकर चर्चा करता नजर आया। परिवार के लोग भी रिश्तेदारों और परिचितों को यह खुशखबरी साझा कर रहे हैं। नीलू और राजेश के घर आई इस तिहरी खुशी ने पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। तीन नन्हे मेहमानों की एक साथ किलकारियों से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .