• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छह महीने से खड़ा है टूटा बिजली का खंभा, हादसे की आशंका 

छह महीने से खड़ा है टूटा बिजली का खंभा, हादसे की आशंका 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

नया खंभा लगने के बाद भी पुराने को नहीं हटाया, तार जोड़ने का काम भी अधूरा

मिर्जापुर। जंगीरोड क्षेत्र के चनरदीपा सोहता स्थित जत्ती का कुटिया मोहल्ले में पिछले करीब छह महीने से बिजली का टूटा हुआ खंभा हादसे को दावत दे रहा है। जर्जर हालत में खड़ा यह खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही राहगीरों की जान पर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल पुराने खंभे को हटाकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

मोहल्ले के अभय, कैलाश, गोलू पंडित और सुधीर सिंह ने बताया कि टूटे खंभे की समस्या को लेकर कई बार लाइनमैन के माध्यम से बिजली विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से मौके पर नया बिजली का खंभा भी पहुंचाकर गाड़ दिया गया, लेकिन पुराने जर्जर खंभे को अब तक हटाया नहीं गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नया खंभा लगाए जाने के बावजूद उस पर बिजली के तार जोड़ने का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में पुराना टूटा खंभा उसी स्थान पर खड़ा है और लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि तेज हवा या बारिश के दौरान खंभा गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुराने टूटे खंभे को तत्काल हटाया जाए और नए खंभे पर बिजली के तार जोड़कर आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .