• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
साइबर क्राइम पुलिस थाना को मिली बड़ी सफलता, फेसबुक पर निवेश कर धनराशि दोगुना करने का झांसा देकर ₹15.93 लाख की साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस थाना को मिली बड़ी सफलता, फेसबुक पर निवेश कर धनराशि दोगुना करने का झांसा देकर ₹15.93 लाख की साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, सोनभद्र के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का विवरण-*

प्रकरण में आवेदक/वादी श्री जितेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र श्री रामसेवक, निवासी ग्राम करकी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था कि वर्ष 2023 में फेसबुक पर धनराशि निवेश कर दोगुना प्राप्त करने संबंधी विज्ञापन के माध्यम से उनका संपर्क हुआ। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर उन्हें BetVet एप के माध्यम से धनराशि निवेश करने तथा निवेश की गई धनराशि को दोगुना वापस प्राप्त करने का प्रलोभन दिया गया।

 

वादी द्वारा अभियुक्तों के बताए अनुसार मई 2023 से जून 2026 तक कई बार में कुल ₹15,93,000/- की धनराशि निवेश की गई। इसके उपरान्त अभियुक्तों द्वारा धनराशि वापस न कर धोखाधड़ी की गई।

 

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना साइबर क्राइम, सोनभद्र पर मु0अ0सं0 20/2026, धारा 318(4) BNS एवं 66D IT Act पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 336(3) BNS का अपराध भी पाया गया।

 

*पुलिस की कार्रवाई*

प्रकरण के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र की टीम द्वारा तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त 02 अभियुक्तों को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

*पूछताछ में प्रकाश में आए महत्वपूर्ण तथ्य*

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में बताया गया कि मिर्जापुर के कपिल देव भारद्वाज, निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, जो वर्तमान में मिर्जापुर जेल में निरुद्ध है, से अभियुक्तों की मुलाकात हुई है। अभियुक्तों द्वारा अपने बैंक खाते कपिल देव भारद्वाज को उपलब्ध कराए जाते थे। कपिल देव द्वारा ऑनलाइन गेम से संबंधित APK फाइल साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाती थी तथा उनसे बैंक खातों की व्यवस्था कर धनराशि का लेन-देन किया जाता था। अभियुक्तों ने बताया कि जिन साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों को कपिल देव बैंक खाते उपलब्ध कराता था, उनसे उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई।

 

थाना साइबर क्राइम, सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2025, जिसमें रेलवे कर्मचारी के साथ पेंशन के नाम पर साइबर फ्रॉड किया गया था, में कपिल देव भारद्वाज प्रथम लेयर का बेनिफिशियरी पाया गया था। कपिल देव को रिमांड पर लेकर पूछताछ किए जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है, जिससे बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं पूरे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*

1. जयप्रकाश बिन्द पुत्र ओमप्रकाश बिन्द, निवासी देवरिया जगन्नाथुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर।

2. रोहित उर्फ बम्बू पुत्र कमलेश, निवासी देवरिया जगन्नाथुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर।

 

*बरामदगी का विवरण*

01 अदद मोबाइल फोन।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

2. उ0नि0 बृजेश दूबे, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

3. का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

4. का0 अभिषेक तिवारी, साइबर सेल, सोनभद्र।

5. का0 सुनील कुमार रावत, साइबर सेल, सोनभद्र।

 

*साइबर सुरक्षा संदेश*

 

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर निवेश कर कम समय में धनराशि दोगुना करने, अत्यधिक लाभ दिलाने अथवा ऑनलाइन ट्रेडिंग/गेमिंग के नाम पर दिए जाने वाले संदिग्ध विज्ञापनों के झांसे में न आएं। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन धनराशि का निवेश/भुगतान न करें तथा अपने बैंक खाते, एटीएम/डेबिट कार्ड, ओटीपी, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .