• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने डांटा तो गंगा में कूदी 19 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस

मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने डांटा तो गंगा में कूदी 19 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247

कछवां/मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोबाइल चलाने को लेकर पिता की डांट से नाराज 19 वर्षीय युवती ने भटौली पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रामापुर गांव निवासी सपना सरोज (19) को उसके पिता जयप्रकाश ने मोबाइल चलाने को लेकर डांटा था। पिता की डांट से नाराज होकर सपना घर से निकल गई। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और पिता उसकी तलाश में निकल पड़े।
तलाश करते हुए जयप्रकाश जब भटौली पुल पर पहुंचे तो उन्हें सपना पुल पर दिखाई दी। बेटी को देखते ही वह उसकी ओर बढ़े। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश उसके पास पहुंच पाते, इससे पहले ही सपना ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी।
आंखों के सामने बेटी को नदी में छलांग लगाते देख पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में युवती की तलाश शुरू कराई।
पिता जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह लगातार अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे। भटौली पुल पर सपना दिखाई दी तो वह उसकी तरफ बढ़े, लेकिन अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से गंगा में युवती की तलाश करा रही है। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .