News

मिर्जापुर में बहुभोज कार्यक्रम में युवक की गोली मारकर हत्या
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
बहुभोज कार्यक्रम में युवक की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जमीरजापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नारीबारी में 1 मई 2026 को आयोजित बहुभोज कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि अजय (22) पुत्र भूतनाथ रैदास को बुंदेला पुत्र रधुनाथ निवासी राजापुर, थाना कोतवाली देहात ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी बुंदेला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बताई गई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :