• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में चला विशेष स्वच्छता अभियान 

जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में चला विशेष स्वच्छता अभियान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार आज शाहगंज मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विदित हो कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान शाहगंज मार्केट में व्यापक गंदगी पाई गई थी, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज लगभग 100 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर शाहगंज मार्केट में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण तथा पूरे बाजार क्षेत्र की विशेष सफाई कराई गई। सफाई कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की गई, जिससे कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।

जिला पंचायत के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के परिणामस्वरूप शाहगंज मार्केट को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .