• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बांकी गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

बांकी गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में मिला। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान मुरारी यादव (22), निवासी बांकी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम मुरारी अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम दिशा की ओर गया था। वहां सभी के शराब पीने की बात सामने आई है। रात करीब 10 बजे सभी युवक गांव लौटे और अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान सुबोध खरवार पुत्र सीमन मुरारी के साथ रुक गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों जिस स्थान पर रुके थे, वहां से सुबोध का घर करीब ढाई किलोमीटर दूर है। बताया गया कि रात करीब तीन बजे मुरारी के साथ मारपीट या हमला होने की घटना हुई। रविवार सुबह वह गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मांची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रात के समय मुरारी और सुबोध के बीच क्या हुआ था, युवक पर हमला किसने किया और हमले के पीछे क्या कारण था। घटनास्थल के आसपास भी पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल घायल मुरारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में घायल युवक के होश में आने और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .