
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा आत्महत्या के उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.08.2026 को वादी बसन्तलाल पुत्र स्व0 बृजेश कुमार निवासी ग्राम देवाही थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की बहन को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-137/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तारी के क्रमें दिनांकः 16.08.2026 को उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त सुरेश सिह पुत्र राजनारायन निवासी ग्राम दरवान थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।