
सोनभद्र: सोन नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
छठ घाट पर मचा हड़कंप
सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और गोताखोरों ने सोन पंप के समीप नदी से युवक का शव बरामद कर लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल, निवासी चाचीवाद बड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था, तभी मारकुंडी क्षेत्र में उनका वाहन खराब हो गया। इसी दौरान वे समय बिताने के लिए सोन नदी के छठ घाट पर नहाने चले गए, जहां यह दुखद हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में अचानक गहराई और तेज बहाव के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।