• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिलेट्स क्रांति की ओर सोनभद्र: PMFME योजना के तहत पहली आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन

मिलेट्स क्रांति की ओर सोनभद्र: PMFME योजना के तहत पहली आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज क्षेत्र स्थित मझिगावा में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत स्थापित अत्याधुनिक मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने फीता काटकर किया। यह यूनिट जनपद में नवाचार आधारित अपनी तरह की पहली इकाई मानी जा रही है, जो स्थानीय कृषि और रोजगार को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवाराम द्वारा किया गया। इस प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना स्थानीय उद्यमी श्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने की है, जिन्हें बैंक से 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, साथ ही योजना के तहत 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर यूनिट में कोदो, सावां एवं चिरौंजी जैसे मोटे अनाजों की प्रोसेसिंग का सफल ट्रायल प्रस्तुत किया गया, जिससे इसकी कार्यक्षमता का प्रदर्शन हुआ। बताया गया कि यह इकाई लगभग 92 प्रकार के मिलेट्स की प्रोसेसिंग करने में सक्षम है।

जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की आधुनिक इकाइयों के माध्यम से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सोनभद्र जनपद मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए पहले से ही जाना जाता है, ऐसे में यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और क्षेत्र को मिलेट्स हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .