• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब मिर्जापुर की कमान युवा पत्रकार अम्बुज द्विवेदी को, नई कार्यकारिणी घोषित

विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब मिर्जापुर की कमान युवा पत्रकार अम्बुज द्विवेदी को, नई कार्यकारिणी घोषित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। शहर से सटे जयापुर गांव स्थित एक प्रतिष्ठित लॉन में रविवार को विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस समारोह, पत्रकार एकजुटता, पत्रकारों की सुरक्षा, उत्पीड़न एवं विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से मंथन किया गया।

बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश भाई पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से मिर्जापुर जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने युवा, कर्मठ एवं तेजतर्रार पत्रकार अम्बुज द्विवेदी को मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी की संस्तुति पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लवकुश अग्रहरि एवं भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश सिन्हा को सचिव, बसंत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राहुल तिवारी और शिवम मालवीय को उपसचिव तथा सतीश सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम ओझा, विष्णुकांत पाण्डेय, विजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, श्यामधर दुबे, विकास शुक्ला, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, राजू यादव, अखिलेश एवं अनिल कुमार सहित कई पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया तथा सभी को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थापक सदस्यों ने भी अम्बुज द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करेगा।

इस अवसर पर शिवराम शर्मा, आशीष यादव, दीपक त्रिपाठी, मंगलापति द्विवेदी, रविन्द्र जायसवाल, सुधीर सिंह राजपूत, गुफरान अहमद समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .