
विश्व आदिवासी दिवस: कोल आदिवासी संगठन ने मिर्जापुर में किया भव्य आयोजन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर, 9 अगस्त 2025: कोल आदिवासी संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर करौंदा, मड़िहान, मिर्जापुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन ने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए एकजुटता और शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों और कोल समाज के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और पीपल का वृक्षारोपण के साथ हुई। इसके बाद दिसुम गुरु स्व. शिवू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद कोल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोल समाज की आबादी लगभग 40 लाख है, फिर भी उन्हें जनजाति का आरक्षण नहीं मिला, जबकि अन्य राज्यों में कोल समाज को यह दर्जा प्राप्त है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोचिंग सेंटर खोलने और पंचायती चुनावों में सक्रिय भागीदारी की बात कही। साथ ही, उन्होंने जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया, यह कहते हुए कि “जो जमीन सरकारी है, वो हमारी है।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लालचंद कोल, विशिष्ट अतिथि निराला कोल, जसवंत कोल, संरक्षक लालबहादुर कोल, प्रदेश अध्यक्ष महादेव कोल, महासचिव गोपीनाथ कोल, जिला अध्यक्ष जोखन प्रसाद कोल, संयोजक हीरामणी कोल, जैकी भाई कोल, अनिल कोल, पूर्व बीडीसी महेंद्र कुमार, रमेश कोल, अर्जुन कोल, जय प्रकाश, सुरेश कोल, सतेंद्र कोल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कोल आदिवासी संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को एकजुट करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।