• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
त्यौहार में एसएसपी मिर्जापुर ने खुद यातायात व्यवस्था का लिया जाएगा

त्यौहार में एसएसपी मिर्जापुर ने खुद यातायात व्यवस्था का लिया जाएगा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में रक्षाबन्धन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भ्रमण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटीरत् अधिकारी/कर्मचारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देशआज दिनांकः09.08.2025 को भाई-बहन के अगाध प्रेम एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, रक्षाबन्धन पर्व पर को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुगम आवागमन एवं सुरक्षा/यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संकट मोचन, घण्टाघर, त्रिमुहानी, पक्का घाट व इमामबाड़ा, शास्त्री पुल, नटवां तिराहा, शीतला मंदिर बथुआ तिराहा, राबर्ट्सगंज तिराहा सहितमुख्य मार्गों एवं तिराहों/चौराहों पर भ्रमण कर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पर्व को चुश्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटीरत् पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ स्वयं भी शास्त्री ब्रिज पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से जारीरखा गया ताकि रक्षाबन्धन पर्व पर आने-जाने वाले आमजन को असुविधा न हों पाये और वह अपने गन्तव्य स्थल पर समय से सुरक्षित पहुंच सकें । उक्त भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी निरीक्षक को0कटरा, प्रभारी निरीक्षक को0शहर, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहेंइसी क्रम में जनपदीय पुलिस बल के अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व चौकी प्रभारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के अपने-अपने क्षेत्र में सतत रुप से भ्रमणशील रहकर रक्षा बन्धन पर्व को चुश्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है । त्वरित पुलिस सहायता हेतु यूपी-112 पर कॉल करें, मीरजापुर पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा हेतु कटिबद्ध है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .