• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रसव के दौरान महिला की मौत: झोलाछाप और नर्स पर इनाम घोषित

प्रसव के दौरान महिला की मौत: झोलाछाप और नर्स पर इनाम घोषित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप संचालक और नर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये तथा नर्स की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के कोन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित अस्पताल में कथित रूप से बिना वैध अनुमति के इलाज और ऑपरेशन किए जा रहे थे। इसके बाद कोन थाने में मामला दर्ज कर अस्पताल संचालक और नर्स की तलाश शुरू की गई।

पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन दोनों आरोपी अभी तक गिरफ्तारी से बाहर हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .