• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति हिरासत में

मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति हिरासत में


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। कोतवाली कटरा क्षेत्र के ग्राम रेवना स्थित पहाड़ी पर शनिवार को एक दिल दहला देने की घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार ग्राम रेवना निवासी कपूर चन्द्र ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी चन्दा देवी (उम्र करीब 48 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, कोतवाली कटरा तथा कोतवाली देहात की पुलिस टीम फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मौके से अभियुक्त कपूर चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की और से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .