• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार दोपहर विकासखंड कोन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार दोपहर विकासखंड कोन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

उन्होंने एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया के बूथ संख्या 60, 61 और 62 का दौरा किया। यहां उन्होंने उपस्थित बीएलओ अमित कुमार मिश्रा, भोलानाथ यादव और लल्लू राम से एसआईआर कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद, जिलाधिकारी गंगवार कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी पहुंचे। उन्होंने बूथ संख्या 44, 45 और 46 का निरीक्षण किया और बीएलओ सुनीता देवी, मंजू देवी तथा आनंद सिंह से एसआईआर की प्रगति के बारे में पूछताछ की। आगे बढ़ते हुए, उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तिलठी प्रथम के बूथ संख्या 47 और 48 का भीनिरीक्षण किया। यहां उन्होंने बीएलओ शिवकुमारी और धर्मेंद्र से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सभी बीएलओ को यथाशीघ्र संबंधित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, सुपरवाइजर सुभाष चंद्रा और राहुल कुमार भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .