• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर की सड़कों पर बेलगाम ओवरलोड वाहन, आखिर जिम्मेदार कौन

मिर्जापुर की सड़कों पर बेलगाम ओवरलोड वाहन, आखिर जिम्मेदार कौन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर जनपद में इन दिनों ओवरलोड वाहनों का संचालन खुलेआम जारी है। हाईवे से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक भारी क्षमता से अधिक लदे वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं आम राहगीरों और छोटे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। कई स्थानों पर ट्रकों से गिरती गिट्टी, बालू और पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मानो आंखें मूंदे बैठा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन बिना किसी रोक-टोक के गुजरते हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कहां है और नियमों का पालन कौन कराएगा?

परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच करे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दे। केवल चालान काटने से नहीं, बल्कि स्थायी और सख्त व्यवस्था से ही इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन की चुप्पी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। जनता को इंतजार है कि आखिर कब सड़कों पर दौड़ते इन मौत के वाहनों पर लगाम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .