
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त (हिस्ट्रीसीटर) गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत हिनौती एक अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पचेंगड़ा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया