
02 दिवसीय विशेष वज्रपात अभियान के तहत समस्त थानों पर चला सत्यापन अभियान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी लेकर दिलाई गई अपराध न करने की शपथ
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा जनपद में सक्रिय दुश्चरित्र व्यक्तियों के सत्यापन एवं निगरानी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में दिनांक 07.06.2026 से 02 दिवसीय विशेष “वज्रपात अभियान प्रारम्भ किया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत चिन्हित व्यक्तियों,हिस्ट्रीशीटरों, पंजीकृत गैंग के लीडरों एवं सदस्यों तथा अन्य सक्रिय अपराधियों को थाना तलब कर उनकी हाजिरी सुनिश्चित कराई गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की शपथ दिलाई गई।
साथ ही,अभियान के दौरान सभी चिन्हित व्यक्तियों का सत्यापन कर उनकी नवीनतम फोटो एवं आपराधिक विवरण संकलित किया गया तथा आवश्यक अभिलेखों का अद्यतन करते हुए यक्ष (Yaksh) एप पर फीडिंग की गई। थानों पर उपलब्ध पुलिस बल के साथ समूह फोटो भी संकलित कर अभिलेखों में अंकित किए गए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी लेकर उन्हें कानून का पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई।
सोनभद्र पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी, सत्यापन एवं उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।