
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन पर वाहन मालिक को भेजा जेल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
शक्तिनगर
बीना पुलिस ने रविवार को शनि मंदिर के समीप फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया। जिसमे चालक व मलिक अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविंद सोनी निवासी परासी पश्चिम अनपरा कें खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक ट्रेलर कोयला परिवहन कर रहा है तत्काल पुलिस टीम के साथ बीना शनिदेव मंदिर के समीप मुख्य हाइवे पर घेराबंदी कर शक्ति नगर से बीना की ओर आ रहा कोयला लोड ट्रेलर को रोक लिया गया। जिसमें जांच की गई तो दूसरे ट्रक का नंबर होना पाया गया। पुलिस के मुताबिक एनसीएल खड़िया खदान से कोयला लोड कर आ रहा ट्रेलर की जांच में ट्रेलर में लगा फर्जी नंबर प्लेट यूपी 64 एच 8337 अंकित पाया गया लेकिन जब इसकी चेचिस नंबर से जांच की गई तो वाहन संख्या यूपी 64 एटी 5675 होना का पाया गया।कूट रचित कर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अनिल कुमार सोनी के खिलाफ बीएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। उसने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वास्तविक पहचान छुपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था।गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी सत्येंद्र राय के साथ बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सत्यम सरोज पुलिस टीम मौजूद रही।