
मड़िहान के जंगल में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस जल्द से जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।