News

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के निर्देशन में 26 वीं *पीएसी ई दल गोरखपुर कैम्प के द्वारा, पुलिस अधिकारी कॉलोनी चुर्क (जनपद सोनभद्र) में आग लगने की स्थिति से निपटने का डेमोंस्ट्रेशन (डेमो) आयोजित किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस डेमो का नेतृत्व पीसी अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया। डेमो में आग लगने की स्थिति में पुलिस बल द्वारा की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया की कार्यवाही का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया, जिसमें—
आग लगने पर तत्काल सूचना संचार,
प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना,
प्राथमिक साधनों से आग पर नियंत्रण,
जनहानि रोकने के उपाय,
तथा अग्निशमन दल को सूचना देकर समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया शामिल रही।
*इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों में तत्पर, दक्ष एवं समन्वित कार्यवाही हेतु तैयार करना है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :