News

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के आदेशानुसार आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु 39वीं वाहिनी पीएसी जी दल *मिर्जापुर के एक प्लाटून द्वारा, जो प्राथमिक विद्यालय लिलासी (थाना म्योरपुर, सोनभद्र) में , बम मिलने की सूचना पर प्रतिक्रिया का डेमो आयोजित किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस अभ्यास का नेतृत्व पोस्ट प्रभारी पीसी सुभाष चंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया। डेमो में यह प्रदर्शित किया गया कि—
बम की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल वर्दी व आर्म्स/एम्युनेशन सहित घटनास्थल पर पहुँचा।
मौके पर भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाकर 100 मीटर क्षेत्र में कॉर्डनिंग की गई।
उच्च अधिकारियों व कंट्रोल रूम को त्वरित सूचना दी गई।तत्पश्चात बम स्क्वाड टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुँचकर बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया।
यह अभ्यास इस उद्देश्य से आयोजित किया गया कि बम मिलने की सूचना पर पुलिस बल त्वरित, पेशेवर एवं सुरक्षित कार्यवाही कर सके और जनहानि रोकी जा सके
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :