• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर स्थित पारस नाथ इंटर कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल की पहचान गोगांव निवासी रामकुमार (35 वर्ष) पुत्र पन्नालाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रामकुमार को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सरोंई ले जाया गया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय जांच में रामकुमार के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना पर जिगना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षित एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .