• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दोनों बच्चियां आम के पेड़ के नीचे आंधी से गिर रहे आम को चुन रही थीं

 

बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव की घटना

 

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार के शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आंधी में गिर रहे आम बिन रही थीं।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार अर्चना 9 पुत्री विष्णु दयाल निवासी चौना तथा आस्था 8 पुत्री राजेश कुमार निवासी चौना दोनों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आंधी चल रही थी तो आम गिर रहा था।दोनों बच्चियां अलग-अलग आम के पेड़ के नीचे आम बिनने के लिए गई थीं।इस दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी।इसी बीच तेज बिजली चमकी और सीधे आम पर गिरी दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर खड़ा हर्ष 12 पुत्र देवनरायन निवासी चौना गिर गया और उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। दोनों बच्चियों की मौत के बाद चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .