
नहर की जमीन पर अतिक्रमण से भड़का आक्रोश, नगरवासियों ने एडीएम से लगाई गुहा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
दुद्धी (सोनभद्र):
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित बढ़नीनाला की नहर भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समस्या से परेशान नगरवासियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर नहर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
नगरवासियों के अनुसार, संबंधित भूमि खतौनी में दुद्धी स्टेट, लैंड रिफॉर्मर्स कमिश्नर के नाम दर्ज है, बावजूद इसके एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया है। इस अतिक्रमण के चलते नहर का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे पानी आसपास की जमीनों में भरने लगा है।
स्थिति यह है कि कई लोगों की जमीन जलमग्न होकर अनुपयोगी हो गई है और आवागमन का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसके मूल स्वरूप को बहाल किया जाए और बंद पड़े रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।