• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर दर्दनाक हादसा: ब्रेजा कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर दर्दनाक हादसा: ब्रेजा कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंढमगंज (सोनभद्र)। सोनभद्र जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा थाना विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम जोरुखाड़ के समीप दोपहर लगभग 1:35 बजे हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद थे तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस राजकुँवर क्षेत्र में निवास करते थे। गुरुवार को संदीप किसी कार्य से दुद्धी की ओर से विंढमगंज जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम जोरुखाड़ के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक की ब्रेजा कार से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद विंढमगंज थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .