• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रामनगर रेलवे क्रासिंग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर मौत

रामनगर रेलवे क्रासिंग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

दुद्धी/सोनभद्र।

बुधवार की रात करीब 10 बजे रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने क्रासिंग पार करने के कुछ ही दूरी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उमाशंकर (45) पुत्र सीताराम, निवासी डुमरडीहा के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। बताया जा रहा है कि उमाशंकर बघाडू गांव में एक शादी समारोह में निमंत्रण देकर अकेले बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास वह हादसे का शिकार हो गए।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक की टक्कर किसी वाहन से हुई या किसी अन्य वस्तु से, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल 102 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग सीएचसी पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उमाशंकर दो भाइयों में बड़े थे और उनके परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .